दादी के जबर्दस्त डांस ने लोगों को बनाया दीवाना, ‘कजरा रे’ गाने पर ठुमके लगाते हुए वीडियो वायरल

Viral Video: एक बुजुर्ग दादी का फिल्मी गाने “कजरा रे” पर नाचते हुए वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग खुद को दादी की तारीफ किए बिना रोक नहीं पा रहे हैं. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि बैगनी रंग की साड़ी पहने एक बुजुर्ग महिला जमकर ठुमके लगा रही हैं. वीडियो देखकर लग रहा है कि घर में कोई समारोह है. बहुत सारी महिलाएं एक कमरे में बैठी हुई हैं और बैकग्राउंड में गाना बज रहा है.

तभी बुजुर्ग दादी आती हैं और जमकर ऐश्वर्या राय के फेमस गाने ‘कजरा रे’ पर डांस करने लगती हैं. उन्हें फिल्मी गाने पर इस तरह थिरकते देखकर ऐसा लगता है मानो वह फिर से जवान हो गई हैं. उनकी अदाएं किसी अदाकार से कम नहीं लगती हैं. उन्हें देख आस-पास बैठे लोग उठकर आते हैं और उनके साथ नाचना शुरू कर देते हैं. सोशल मीडिया पर बुजुर्ग दादी के इस वीडियो को बहुत प्यार मिल रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: लड़की ने सांप से बांधी चोटी, वीडियो देखकर कांप जाएगा कलेजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >