Viral Video: यह देसी जुगाड़ देख घूम जाएगा दिमाग, RTO वाले भी कर रहे इस बंदे की तलाश, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @RealTofanOjha के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा है. कभी किसी घटना का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी ऐसा जुगाड़ सोशल मीडिया पर छा जाता है जिसे देखकर किसी का भी दिमाग घूम जाए. देसी जुगाड़ का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बंदे ने अपनी कलाकारी से कइयों का दिमाग घुमा दिया है.

21 तोपों की सलामी का हकदार है यह शख्स!

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि सड़क पर कई सारे वाहन अपनी गति से चल रहे हैं. उन वाहनों के बीच एक ऐसा शख्स भी है जिस पर सबका ध्यान जा रहा है. इस बंदे में अपनी स्कूटी को ऐसे मॉडिफाई कर दिया है कि वो पता ही नहीं चल रहा है कि गाड़ी को आगे से चलाना है या पीछे से. इस शख्स ने अपनी स्कूटी में आगे के हिस्से को पीछे लगा दिया है और पीछे के हिस्से को आगे. उसने स्कूटी के हैंडल और उसकी आगे की बॉडी को स्कूटी के पीछे फिट कर दिया है और पीछे वाले हिस्से को आगे लगा दिया है. सीट के बीच से एक हैंडल को निकाल दिया है जिससे स्कूटी का बैलेंस बन रहा है. पहली नजर में देखने से लगेगा की स्कूटी बैक गियर में चल रही है. जो भी इस बंदे की स्कूटी को देख रहा है देखता ही रह जा रहा है. इस शख्स ने जो हेलमेट पहना है वो भी किसी एलिएन हेलमेट से कम नहीं लग रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @RealTofanOjha के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘RTO वाले इस बंदे को ढूंढ रहे हैं.’ वीडियो में दिख रहा है कि स्कूटी की सीट के बीच से इस बंदे ने हैंडल लगवाया है, जिसके सहारे वो स्कूटी चला रहा है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर कमेंट की बाढ़ सी आ गई है. कई लोगों ने वीडियो को देखकर कमेंट किया है. यूजर्स एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा ‘लगता है इसने स्पीड से नहीं, स्टाइल से रुल तोड़ा है!’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘वाह क्या जुगाड़ है, ऐसे जुगाड़ को देखकर आईटीओ वाले ही हैरान रह जाएंगे.’एक और शख्स ने लिखा ‘RTO वाले भी बोले – ऐसा टैलेंट पहली बार देखा है.’ एक यूजर ने लिखा ‘दुनिया में एक से बढ़कर एक कलाकार लोग पड़े हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >