Viral Video: देखता रह गया शख्स, महिला ने सांप को उठाकर कर दिया दूर, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: महिला ने जिस तरह से सांप को उठाया और उसे दूर ले जाकर झाड़ियों में सुरक्षित छोड़ दिया वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक साढ़े 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स एक सांप को रास्ते से हटाने की कोशिश कर रहा है. उसके पास एक डिब्बे की तरह डस्टबिन है, हाथ में झाड़ू है. वो लगातार सांप को उस डब्बे में बंद करने की कोशिश कर रहा है. लेकिन वो ऐसा कर नहीं पा रहा है. सांप उसकी पकड़ में नहीं आ रहा था. इसकी दौरान एक महिला ने आकर सबको अचरज में डाल दिया.

महिला ने दिखाई गजब की हिम्मत

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि एक महिला ने आकर सांप को हाथों से पकड़ लिया. वीडियो में दिख रहा है कि एक काले रंग के कपड़े पहनकर महिला आई और इसने सांप को अपने हाथों से पकड़ कर दूर ले जाकर झाड़ियों में छोड़ दिया, ताकि न सांप किसी को और न कोई सांप को नुकसान पहुंचा सके.

वायरल हो रहा वीडियो

महिला ने जिस तरह से सांप को उठाया और उसके दूर ले जाकर झाड़ियों में सुरक्षित छोड़ दिया वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक साढ़े 8 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो को हजारों यूजर्स ने शेयर किया है. जबकि, 14 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के अकाउंट से @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो देखकर कई यूजर्स हैरान हैं. लड़की के साहस की जमकर सराहना हो रही है. कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘हैरान करने वाली बात सांप नहीं, बल्कि उसका बिल्कुल भी घबराना नहीं है. वह ऐसे प्रतिक्रिया दे रही है जैसे उसका दुपट्टा गिर गया हो.’ एक और यूजर ने अचरज जताते हुए लिख ‘उसने कैसे ऐसा कर दिया.’ एक और यूजर ने लिखा उसे बिल्कुल डर नहीं लगा.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >