खिलौने से खेलने की उम्र में विशाल कोबरा से खेल रहा बच्चा, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल वीडियो

Viral Video: एक बच्चा बड़े से सांप के साथ खेल रहा है. कभी वो सांप के फन के साथ छेड़खानी करता है तो कभी उसे पकड़ने की कोशिश करता है.

Viral Video: बच्चे बचपन में खिलौने के प्रति दीवाने होते हैं. लेकिन, अगर कोई बच्चा खिलौने से खेलने की उम्र में बड़े-बड़े सांपों से खेले तो इसे आप क्या कहेंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा बड़े से सांप के साथ खेल रहा है. कभी वो सांप के फन के साथ छेड़खानी करता है तो कभी उसे पकड़ने की कोशिश करता है. सबसे बड़ी बात की सांप उसे बिल्कुल नहीं काट रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लोगों के कमेंट की बाढ़ सी आ गई है. हालांकि कई लोगों ने वीडियो पर सवाल भी उठाए हैं. वहीं कई लोगों ने वीडियो को काफी पसंद किया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rareindianclips की ओर से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है कोबरा बनाम बउवा. इस वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रिया आ रही है.

कई लोगों ने किया कमेंट

इस वीडियो को अब तक कई लोगों ने देख लिया है. कईयों ने अपना रिएक्शन भी दिया है. अब तक इस वीडियो को 45 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा है ‘उत्तराखंड के आदमी का बच्चा.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘एक सत्यापित अध्ययन से पता चला है कि 2 साल से कम उम्र के बच्चों को सांपों से डर नहीं लगता, यह डर जन्मजात नहीं होता बल्कि सीखा हुआ होता है.’ वहीं कई यूजर्स ने वीडियो पर अलग तरह का कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘सांप का जहर निकाल दिया होगा.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘इसका दांत और जहर निकाल दिया होगा. एक और यूजर ने लिखा ‘यह खतरनाक है, जिसने भी ऐसा किया वो जेल जाने के हकदार है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >