Viral Video: बीच सड़क पर खड़ी कर दी कार, पीछे से आ गई तेज रफ्तार बस, दिल दहला देगा हादसे का यह वीडियो

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है एक महिला और पुरुष सड़क पर किसी वाहन या ऑटो का इंतजार कर रहे हैं. इसी दौरान महिला हाथ के इशारे से एक कार सवार को रोकती है. कार सवार भी बीच सड़क पर अपनी कार रोककर महिला से बात करता नजर आ रहा है. इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी.

Viral Video: सड़क पर हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए. थोड़ी सी लापरवाही हुई और बड़े हादसे को निमंत्रण मिल जाता है.  सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बीच सड़क पर खड़ी एक कार को पीछे से आ रही एक बस ने बस ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद कार कई मीटर आगे बढ़ गई. साथ ही, वहीं खड़े दो लोग हादसे में बाल-बाल बच गए. वीडियो देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है.

वीडियो में क्या दिख रहा है ?

वीडियो में दिख रहा है एक महिला और पुरुष सड़क पर किसी वाहन या ऑटो का इंतजार कर रहे हैं. इसी दौरान महिला हाथ के इशारे से एक कार सवार को रोकती है. कार सवार भी बीच सड़क पर अपनी कार रोककर महिला से बात करता नजर आ रहा है. इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई मीटर दूर घिसटती हुई निकल गई. हादसे में दोनों लोगों की जान बाल बाल बची.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर हादसे का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Deadlykalesh के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.  वीडियो पुणे-सोलापुर हाईवे का है. इसके कैप्शन पर लिखा है “यह सीसीटीवी फुटेज एक लाइव दुर्घटना को दर्शाता है जो खतरे के बारे में जागरूकता की कमी को उजागर करता है. कार चालक ने पीछे से टक्कर के गंभीर जोखिम पर विचार किए बिना राजमार्ग पर गाड़ी रोक दी.”

कई यूजर्स ने किया कमेंट

इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘हाईवे पर इतनी बड़ी लापरवाही.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘लिफ्ट के लिए हाईवे पर खड़े लोग भी समान रूप से जिम्मेदार हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘भारत में यातायात की कोई समझ नहीं है, अधिकतर दुर्घटनाएं मूर्ख चालकों के कारण होती हैं.’ कई और लोगों ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >