Viral Video : नाग की मौत का बदला लेने पहुंची नागिन, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक नागिन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि वह नाग की मौत का बदला लेने आई थी. देखें आखिर क्या है इस वायरल वीडियो में.

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक सांप नजर आ रहा है. वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह एक नागिन है जो सांप की मौत का बदला लेने घर में पहुंची थी. नागिन को देखते ही वहां हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के सरौतिया गांव का यह वीडियो है. नाग की मौत के करीब 15 दिन बाद नागिन उसी घर में पहुंची और 24 घंटे से ज्यादा समय तक फन उठाकर फुफकारती रही. नागिन को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोगों ने रात भर जागकर रात काटी. देखें वायरल वीडियो.

बताया जा रहा है कि सुबह वन विभाग को सूचना दी गई. इसके बाद घंटों की मशक्कत कर टीम ने नागिन को सुरक्षित रेस्क्यू किया. वन विभाग के अनुसार, नागिन शिकार की तलाश में एक ही जगह पर रुकी हुई थी. बरसात के मौसम में चूहों के पीछे सांपों का घरों में घुसना आमतौर पर  देखा जाता है. रेस्क्यू के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें : Nag Panchami 2025 : नाग पंचमी पर नाग देवता को दूध नहीं पिलाना चाहिए, जानें ऐसा क्यों

बारिश के मौसम में ज्यादा सांप आते हैं नजर

झारखंड की राजधानी रांची से सटे पिठोरिया के रहने वाले रमेश कुमार सर्पमित्र हैं.उन्होंने बताया कि
बारिश के मौसम में सांपों के दिखाई देने और सर्पदंश के मामले बढ़ जाते हैं. बारिश के कारण जमीन में पानी भर जाता है, जिससे सांप अपने बिलों से बाहर निकलने को मजबूर हो जाते हैं. अधिकतर सांप जमीन के अंदर चूहों के बनाए बिलों या सुरंगों में रहते हैं. इस मौसम में उनका प्रजनन काल भी होता है, जिससे छोटे सांप अधिक संख्या में नजर आते हैं. साथ ही, उन्हें भोजन की भी ज्यादा जरूरत होती है. सूखी जगह और भोजन की तलाश में वे अक्सर घरों में घुस जाते हैं, जिससे काटने के मामलों में वृद्धि होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >