Viral Video: काजीरंगा में जीप सफारी के दौरान गैंडे के सामने गिरीं मां-बेटी, फिर हुआ ऐसा

Viral Video: काजीरंगा नेशनल पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें जीप सफारी के दौरान दो महिलाएं गिर जाती हैं और फिर गैंडों से उनका सामना होता है. आप भी जब वीडियो देखेंगे तो रूह कांप उठेगा. तो आइये उस वायरल वीडियो के बारे में जानें.

Viral Video: असम के काजीरंगा नेशनल पार्क का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जंगल सफारी के दौरान मां और बेटी अचानक जीप से नीचे गिर जाती हैं और उनके सामने गैंडे आ जाते हैं. उसके बाद दोनों मदद की गुहार लगती हैं और भय से रोने लगती हैं.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पर्यटक तीन जीप में सवार होकर जंगल सफारी का मजा ले रहे हैं. उनके आस-पास गैंडे भी नजर आ रहे हैं. अचानक एक जीप दाहिनी ओर तेजी से मुड़ती है, लेकिन उसी बीच दो महिलाएं जीप से नीचे गिरती नजर आती हैं. जहां ये घटना हुई, वहां पर गैंडे भी मौजूद थे. वीडियो में एक गैंडा तेजी से उनकी ओर बढ़ता दिख रहा है. जिसे देखकर दोनों महिलाएं भय से रोने लगती हैं और मदद के लिए पुकारती हैं. मां-बेटी को नीचे देखकर साथी पर्यटक भी सहम जाते हैं. हालांकि गैंडा उनकी ओर न जाकर दूसरी जीप की ओर बढ़ जाता है. मां-बेटी किसी तरह भागकर वापस जीप में बैठने में सफल रहती है. इस तरह दोनों की जान बच जाती है.

सोशल मीडिया में खूब देखा जा रहा है वीडियो

काजीरंगा के इस खौफनाक वीडियो में इस समय सोशल मीडिया में खूब देखा जा रहा है. जब यह घटना हो रही थी, तब एक अन्य पर्यटक ने वीडियो बना लिया. वीडियो देखने के बाद यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. कुछ लोगों ने पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं. इधर वीडियो वायरल होने के बाद काजीरंगा नेशनल पार्क के प्रशासन ने जांच का आदेश दे दिया है और पर्यटकों को सतर्क रहने की भी सलाह दे दी गई है.

काजीरंगा एक सींग वाले गैंडों के लिए है फेमस

असम का काजीरंगा नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडों के लिए फेमस है. इसे उनका घर भी माना जाता है. पर्यटक अकसर यहां गैंडों को देखने के लिए आते हैं और जंगल सफारी का आनंद भी लेते हैं.

यह भी पढ़ें: Watch Video: 2 करोड़ का घर 20 लाख में खरीदा, अब पता चला क्यों मिली सस्ती डील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >