Viral Video: अंबानी के साथ उठना-बैठना…छत पर बैठकर नोटों की गड्डियां गिनते बंदर का वीडियो वायरल, कमेंट्स की बाढ़

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो धमाल मचा रहा है. वीडियो को देखकर यूजर जमकर मजे भी ले रहे हैं. कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. मामला एक बंदर से जुड़ा है. जो एक छत पर बैठकर मजे में नोटों की गड्डियों को गिनता नजर आ रहा है. तो आइये जानते हैं वायरल वीडियो का क्या है मामला.

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है, एक बंदर छत पर बैठा है. उसके हाथों पर नोटों की गड्डी नजर आ रही है. जिसे बंदर बड़े आराम से गिनता नजर आ रहा है. बंदर नोटों को ऐसे गिन रहा है, मानों किसी बैंक का कर्मचारी हो.

क्या है मामला?

सोशल मीडिया एक्स पर @funny_memes04 नाम के एक यूजर ने नोट गिनते बंदर का वीडियो शेयर किया. वीडियो में छत पर बैठकर बंदर नोट गिनता नजर आ रहा है. 48 सेकंड के वीडियो के आखिर में बंदर नोटों की गड्डी को नीचे फेंक देता है. वीडियो वृंदावन का बताया जा रहा है. वीडियो बना रहे शख्स को यह बोलते हुए भी सुना जा सकता है. शख्स वृंदावन आने वाले भक्तों से अपील करता है कि सभी बंदरों से सावधान रहें. कभी भी हमला हो सकता है. शख्स बताता है कि एक माता जी के पर्स को छिनकर बंदर भाग गया. पर्स छोड़ दिया और करीब 10 हजार रुपये ले लिए. हालांकि शख्स ने आगे बताया कि 15-20 मिनट के बाद बंदर ने पैसे लौटा दिए. वीडियो में देखा भी जा सकता है कि कुछ लोग बंदर को खाने का सामान फेंककर देते दिख रहे हैं, बदले में बंदर नोटों की गड्डी को नीचे फेंक देता है.

वीडियो में आ रहे मजेदार कमेंट्स

नोट गिनते बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 8 अक्टूबर को वीडियो शेयर किया गया, जिसे अब तक 13.3 हजार लोगों ने देख लिया है. वीडियो में सैकड़ों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने अपना अनुभव शेयर किया. कई लोगों ने कहा- सावधान तो रखनी चाहिए. वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- “आप अगर कहीं घूमने जाते है तो अपने पैसे का अवश्य ध्यान रखें, क्योंकि ऐसे बंदर हर जगह मिल जायेंगे. इस बंदर ने एक माताजी का पर्स छीनकर उसमें से पैसे निकाल लिए इसलिए सावधान रहें और सतर्क भी.”

ये भी पढ़ें: Viral Video: खेत में सांपों का तांडव! बड़े-बड़े अजगरों ने गाय को जकड़ा, क्या है वायरल वीडियो का रहस्य?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >