बंदर ने दी दोस्ती की मिसाल, कुत्ते को गोद में उठाकर पेड़ से नीचे उतारते हुए वीडियो वायरल

Viral Video: बंदर ने कुत्ते के बच्चे को गोद में उठाकर पेड़ से नीचे उतारा और उसकी जान बचाई. देखें यह वायरल वीडियो.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपके चेहरे पर एक सुकून की मुस्कान जरूर आ जाएगी. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बंदर एक छोटे से कुत्ते के बच्चे को हाथों में लेकर पेड़ पर खड़ा है. पहले तो देखकर समझ नहीं आता है कि आखिर कुत्ते का बच्चा पेड़ पर चढ़ा कैसे और बंदर ने उसे अपनी गोद में क्यों उठाया है. लेकिन थोड़ी देर देखने के बाद पता चलता है कि दरअसल, बंदर उसे गोद में उठाकर पेड़ से नीचे उतारने की कोशिश कर रहा है. बंदर पूरी सावधानी के साथ पेड़ की एक डाली से दूसरी डाली पर कूदता है.

इस पूरे वाकया के दौरान बंदर ने एक मां की तरह कसकर कुत्ते के बच्चे को गले से लगाकर रखा. वह धीरे-धीरे एक-एक कर पेड़ की डाली से नीचे उतरता है और कुत्ते के बच्चे को अपनी गोद से नीचे उतार देता है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बंदर की खूब तारीफ की. साथ ही बंदर और कुत्ते के बीच के इस विश्वास के रिश्ते की भी सराहना की. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है @pets_screen नाम के यूजर ने.

यह भी पढ़े: Viral Video:  श्मशान में अनहोनी! जलती चिता से उठे व्यक्ति को देख लोग हुए हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >