Viral Video: बंदर की समझदारी ने बचाई बिल्ली की जान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: बंदर ने समझदारी दिखाते हुए कुएं से बिल्ली को निकालकर उसकी जान बचाई. देखें यह वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं. कई हम देख कर अनदेखा कर देते हैं. वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हमारे दिलो-दिमाग में बस जाते हैं. ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ravikarkara नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बंदर कुएं के पास से गुजर रहा होता है. तभी उसी कुएं के अंदर से अजीब आवाज सुनाई देती है. जब वह पास जाकर देखता है, तो उसे पता चलता है कि कुएं के अंदर एक बिल्ली गिरी हुई है. जिसके बाद वह खुद कुएं में कूदकर बिल्ली को निकालने की कोशिश करता है.

कुआं कम गहरा था और उसमें न के बराबर पानी था. बंदर हर एक कोशिश करता है जिससे वह उसे उठाकर बाहर ले जा सके, पर बार-बार वह गिर जाता है. इसके बाद वह बिल्ली वहीं छोड़कर बाहर मदद मांगने जाता है. थोड़ी देर बाद वह एक महिला और एक दूसरे बंदर को अपने साथ कुएं के पास ले कर आता है. महिला बंदर को कुएं से बाहर निकालती है और उसकी जान बचाती है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने बंदर की समझदारी की खूब तारीफे की है.

यह भी पढ़े: Viral Video: मछली चुराने के जुर्म में बिल्ली हुई गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >