Viral Video: सिर बना शतरंज का मैदान, बाल बने मोहरे, वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपने सिर पर बालों की मदद से शतरंज का मैदान बना लिया है. इसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को.

Viral Video: आमतौर पर कई लोगों को अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट कर तरह-तरह के हेयर स्टाइल बनाना बेहद पसंद होता है. कहा जाता है कि अच्छे, घने बाल इंसान की सुंदरता को बढ़ाते हैं, और यदि अच्छे बालों के साथ कोई अच्छा हेयर स्टाइल बना ले, तब तो उसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाता हैं. ऐसे ही एक अनोखे हेयरस्टाइल से जुड़ा वीडियो सामने आया है.

व्यक्ति ने सिर पर बनाया चैस बोर्ड

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति सैलून में बैठा हुआ है. उसके पास ही एक व्यक्ति खड़ा है, जो उसके बाल बना रहा है. बाल बनाने का उसका तरीका इतना अनोखा है कि शायद ही किसी ने कभी ऐसा कुछ देखा होगा. वह व्यक्ति, हेयरस्टाइल करवाने आए शख्स के बालों को पहले दो अलग-अलग रंगों  काला और गोल्डन रंग से रंगता है. इसके बाद वह एक-एक करके बालों को पकड़कर उन्हें चैस (शतरंज) के हाथी-घोड़े का आकार देने लगता है. कुछ ही देर में वह व्यक्ति के सिर पर पूरा चैस बोर्ड बना देता है.

व्यक्ति को हुआ अपने हेयरस्टाइल से प्यार

शख्स को अपना यह अनोखा हेयरस्टाइल बेहद पसंद आता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेयर स्टाइल बन जाने के बाद शख्स बार-बार अपने बालों को छूकर मुस्कुराते हुए आइने की ओर देखता है. आप भी देखिए इस अनोखे वीडियो को.

यह भी पढ़े: Video : बंकर से बाहर आए अयातुल्ला अली खामेनेई, वीडियो में देखें अब कैसे नजर आ रहे हैं ईरान के सर्वोच्च नेता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >