Viral Video: दिल छू लेगा आदमी का कुत्ते के प्रति पिता जैसा प्यार, वीडियो वायरल

Viral Video: व्यक्ति का अपने कुत्ते के प्रति ऐसा प्यार देख लोग हुए भावुक. वीडियो हुआ वायरल.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति को कुत्ते का ठीक वैसे ही ख्याल रखते देखा जा सकता है जैसे कोई पिता अपने बच्चे का ख्याल रखता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति कुत्ते को अपने स्कूटी पर बैठा कर खुद सड़क पर खड़ा है. कुत्ते ने अपने दो पैरों से स्कूटी के हैंडल को पकड़ रखा है और अपने दो पैरों पर खड़ा है. वही आदमी उसे एक नन्हे से बच्चे की तरह पैंट पहना रहा है. कड़ी धूप होने के कारण उसने कुत्ते को पहले से ही टोपी और टी-शर्ट भी पहना रखा है. कुत्ता इस दौरान खुशी से रास्ते का नजारा इंजॉय करते देखा जा सकता है.

’पिता के प्रेम की कोई सीमा नहीं होती’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @tivvvy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर कर यूजर ने लिखा है-’पिता के प्रेम की कोई सीमा नहीं होती’. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को खूब सराहा है.

यह भीा पढ़े: Punjab Police: वाह रे पंजाब पुलिस ! सेना के अधिकारी की डंडों से कर दी पिटाई, वीडियो वायरल, 12 सस्पेंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >