Viral Video: मछली फ्राई करने चला था शख्स, खुद फ्राई होते-होते बचा, वीडियो देख आ जाएगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ आपको हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देते हैं, तो कुछ को देखकर आप भय से कांप उठते हैं. इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रूह कांप उठेंगे. वीडियो में एक बंदा मछली फ्राई कर रहा था, लेकिन उसके साथ जो हुआ, उसे देखकर पहले तो आप डर जाएंगे, फिर आपको उसकी बेवकूफी पर गुस्सा भी आएगा.

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बड़ी मछली को फ्राई करने की तैयारी करता है. मछली के ऊपर मशाला लगाकर बंदा खौलते हुए तेल में डालता है. लेकिन ये क्या जैसे ही बंदा मछली को कढ़ाही में खौलते हुए तेल में डालता है, आग की तेज लपट उठती है. जिससे वो झुलसने से बाल-बाल बच जाता है.

झील में कूदकर बंदे ने बचायी अपनी जान

मछली फ्राई करने वाले शख्स ने झील में कूदकर अपनी जान बचाई. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मछली फ्राई करते समय जब अचानक आग की लपट उठती है, तो बंदा बिना देर किए पानी में छलांग लगा देता है. जिससे उसकी जान बच गई. पानी से निकलने के बाद शख्स अपने शरीर को दिखा रहा है और कह रहा है कि आग से उसके शरीर बूरी तरह से झुलस गया है.

वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़

वायरल वीडियो को ronielsouza21 नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है. अब तक 1.7 मिलियन लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, भगवान की कृपा है कि वहां पर पानी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >