Viral Video: लड़की को परेशान करने चला था युवक, मिली ऐसी सजा कि देखकर रूह कांप जाएगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक का पैर स्कूटी के पहिए के अंदर फंस गया है और वह दर्द से चिल्लाते हुए मदद मांग रहा है. आखिर युवक का पैर स्कूटी में फंसा कैसे, जानने के लिए इस वायरल वीडियो को देखिए.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा रहा है कि एक महिला स्कूटी चलाकर जा रही है. तभी अचानक से एक युवक बाइक चलाते हुए आता है और महिला को परेशान करने के इरादे से स्कूटी के पहिए के पास पैर रखने की कोशिश करता है.

लेकिन स्कूटी की रफ्तार तेज होने के कारण युवक का पैर पहिए के अंदर खिंच जाता है, जिससे स्कूटी वहीं रास्ते पर गिर जाती है. अचानक हुए इस हादसे से महिला पूरी तरह से डर जाती है और जोर-जोर से चिल्लाने लगती है. युवक का पैर बुरी तरह से पहिए के अंदर फंस जाता है, जिससे वह बहुत ज्यादा घायल हो जाता है और दर्द से चिल्लाने लगता है. वीडियो में व्यक्ति को दर्द से कराहते हुए मदद के लिए चिल्लाते सुना जा सकता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया.

यह भी पढ़े: Watch video: बारिश में भीगता रेड कार्पेट और घुटनों पर प्रधानमंत्री, मेलोनी के स्वागत में किस पीएम ने कर दिया ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >