Viral Video: सिर पर चारपाई रख शख्स ने की गधे की सवारी, गोली की रफ्तार से वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो बुलेट की रफ्तार से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे और हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे. वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स गधे की सवारी कर रहा है. आप पूछेंगे कि इसमें खास क्या है? खास गधे की सवारी नहीं है, बल्कि शख्स ने अपने सिर पर जो चारपाई रखी है और उसमें दो बच्चों को बैठा रखा है, वो सभी को हैरान कर रहा है. वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं, एक शख्स अनोखे अंदाज में गधे की सवारी कर रहा है. उसके सिर पर चारपाई दिख रहा है, जिसमें दो बच्चे भी बैठे हुए हैं. वीडियो किसी गांव का लग रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. शख्स के बैलेंस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. साथ ही हंसते-हंसते लोटपोट भी हो रहे हैं.

शख्स के जुगाड़ को देखकर हैरान हो रहे यूजर

गधे की सवारी कर रहे शख्स के जुगाड़ को देखकर लोग हैरान होने के साथ उसके जुगाड़ को देखकर सलाम भी कर रहे हैं. एक साथ तीन लोग गधे की सवारी कर रहे हैं. हालांकि कई लोग इस वीडियो को देखकर गुस्सा भी हो रहे हैं. कई यूजर ने इसे जानवर के साथ अत्याचार बताया. एक शख्स ने लिखा, “ये कोई हंसने की बात नहीं है, बल्कि इंसान कितना गिरता जा रहा है, ये देखने की बात है.” एक यूजर ने इसमें भी पाकिस्तान को ट्रोल करने का रास्ता खोज लिया. यूजर ने लिखा, “हमारे पड़ोस के प्रधानमंत्री जा रहे हैं सरहद के पार.”

शख्स ने दिखाया गजब का बैलेंस

गधे की सवारी करते शख्स के बैलेंस को देखकर आप भी हैरान हुए बिना नहीं रह सकते. सिर पर चारपाई रखकर, उसमें भी दो बच्चों को बैठाकर आराम से गधे की सवारी करना कोई आसान काम नहीं है. लेकिन वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स को कोई परेशानी नहीं हो रही है. वीडियो गांव की सादगी को भी दर्शाता है. वीडियो को model___khushi___302 नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >