Viral Video:  तेज रफ्तार कार और नींद में डूबा शख्स, एक पल की देरी और हो जाती अनहोनी

Viral Video: एक व्यक्ति सड़क किनारे स्कूटी पर सोया हुआ था. तभी एक तेज रफ्तार से चलती हुई कार दीवार को तोड़ते हुए उसकी ओर बढ़ती है. वह उसे कार से टक्कर लगने ही वाला था. तब हुआ कुछ ऐसा जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं. आप भी देखिए यह वायरल वीडियो.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक आदमी सड़क के किनारे आराम से अपनी स्कूटी पर लेटकर सो रहा है. सड़क भी काफी खाली है, सिर्फ एक-दो गाड़ियां ही सड़क पर नजर आ रही हैं. लेकिन अचानक से एक कार फुल स्पीड के साथ चलकर आती हुई नजर आती है. गाड़ी जिस ओर आदमी सोया हुआ रहता है, उस तरफ बढ़ने लगती है. 

पहले गाड़ी एक घर की दीवार और पेड़ को टक्कर मारती है, जिससे दीवार और पेड़ दोनों टूटकर जमीन पर गिर जाते हैं. उसके बाद वह गाड़ी आदमी की ओर आती है. लेकिन गनीमत रहती है कि गाड़ी का ड्राइवर किसी तरह गाड़ी को बैलेंस कर लेता है और जब तक गाड़ी आदमी को टक्कर मारती, उसे पहले ही रोक देता है. गाड़ी जब रुकी, तब वह व्यक्ति से सिर्फ एक उंगली भर की दूरी पर थी. स्कूटी पर सोया आदमी की आंख आवाज के कारण जब खुलती है, वह कार को अपने इतने पास देख डर जाता है और घबराहट में स्कूटी पर से गिर जाता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: पत्नी के गहने बिके, बिस्तर बना कार, अब सोशल मीडिया पर वीडियो मचा रहा है बवाल!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >