Viral Video: जुगाड़ का कमाल! स्कूल बैग से बनाया बाइक कवर, वीडियो देख लोग रह गए हैरान

Viral video: सोशल मीडिया पर एक अनोखे बाइक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति ने बाइक पर स्कूल बैग से बना कवर लगाकर रखा है. आप भी देखिए इस अनोखे वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति बाइक के ऊपर बैठा हुआ है. बाइक पर कवर लगा हुआ है जो देखने में इतना ज्यादा अनोखा है कि सड़क से गुजर रहे लोग बार-बार मुड़कर उसे हैरानी की नजरों से देख रहे हैं.

दरअसल, व्यक्ति ने अपने बाइक के ऊपर सामने वाले हिस्से में बच्चों के स्कूल बैग से बना कवर लगाकर रखा था. जो कि जिप की मदद से खुलता है, जैसे कि कोई साधारण बैग खुलता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति हाथों से जिप खोलता है और बाइक के सामने वाले हिस्से को दिखाता है, जिसमें ईंधन भरा जाता है. व्यक्ति के इस अनोखे जुगाड़ की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. लोगों ने व्यक्ति के इस अनोखे जुगाड़ को क्रिएटिव बताया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: मछली की पीठ पर सवारी करते दिखा मेंढक, वीडियो हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >