Viral Video: आम से बने जूते पहनकर मुर्गी ने किया रैंप वॉक, वीडियो देख लोग हुए दीवाने

Viral Video: आम के फल से बने जूते पहनकर मुर्गी का दौड़ते हुए वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वीडियो में मुर्गी को आम के जूते पहनकर इधर-उधर टहलते हुए देखा जा सकता है. आप भी देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ हमें हंसाते हैं तो कुछ हमें हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक मुर्गी आम के फल से बने जूते पहनकर घूम रही है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति दो छोटे-छोटे आम लेकर आता है और मुर्गी के पैरों के पास रखकर पहले उसका माप लेता है. जिसके बाद वह उसे काटकर अच्छे से साफ कर देता है.

वह आम को इस तरह से काटता है कि फल का छिलका पूरी तरह से सुरक्षित रहता है, जबकि अंदर का खाने वाला हिस्सा और गुठली व्यकित बाहर निकाल लेता है. इसके बाद वह आम को अंदर से अच्छे से धोता है, फिर उसके अंदर वापस से गुठली डाल देता है. एक बार सुख जाने के बाद वह उस मुर्गी के पैरों में पहना देता है. जिसे पहनकर वह मुर्गी दौड़ने लगती है.

यह भी पढ़े: Viral Video: जुगाड़ का कमाल! स्कूल बैग से बनाया बाइक कवर, वीडियो देख लोग रह गए हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >