Viral Video: बिल्ली को स्काई डाइविंग करवाने पहुंचा मालिक, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति को बिल्ली के साथ स्काई डाइविंग करते हुए देखा जा सकता है, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं. आप भी देखिए इस अनोखे वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी पालतू बिल्ली को स्काई डाइविंग करवाने के लिए लेकर आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि व्यक्ति ने स्काई डाइविंग के समय पहने जाने वाला सूट को पहकर रखा है और उसकी पीठ पर पैराशूट बंधा हुआ है. व्यक्ति के सीने के पास बिल्ली को सिक्योरिटी बेल्ट की मदद से बांधकर रखा गया है.

कूदने का इशारा मिलते ही वह उसे लेकर कूद जाता है. पहली बार बिल्ली इतनी ऊंचाई से जमीन की ओर देख रही है, उसका चेहरा देखकर साफ पता चल रहा है कि उसे इसे रोमांच भरे सफर में बेहद मजा आ रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बिल्ली की उम्र 13 वर्ष है और उसका मालिक उसे खास तौर पर इसलिए स्काई डाइविंग कराने लाया ताकि उसे जिंदगी में पछतावा न रह जाए. सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लोगों ने प्यार जताया है. साथ ही आदमी और बिल्ली की इस अनोखी दोस्ती की जमकर तारीफ की है.

यह भी पढ़े: Fact Check: क्या सच में भारतीय वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर शिवानी पाकिस्तान में हुई गिरफ्तार?क्या है सच्चाई जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >