Viral Video : बंदर की जान बचाने पहुंचा शख्स, बंदर उल्टे काटने लगा

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि बंदर की जान खतरे में है. उसे एक शख्स बचाने के लिए आता है. उल्टे बंदर उसे काटने लगता है. देखें क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में.

Viral Video : सोशल मीडिया पर बंदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बंदर पानी में बह रहा है जिसे एक शख्स बचाने का प्रयास कर रहा है. पहले तो बंदर उसपर विश्वास नहीं करता और उसे काटने लगता है लेकिन बाद में उसे एहसास होता है कि शख्स भगवान बनकर उसकी जान बचाने के लिए आया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @Abhimanyu1305 नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो  शेयर करते हुए यूजर ने लिखा–भाई नदी में बह रहे बंदर को बचाने का प्रयास कर रहा है, बंदर काटने को दौड़ रहा है. जब बंदर समझ गया यह मुझे बचा रहा है तब शांत हो गया. और भाई ने अपनी परवाह किये बिना बंदर को पानी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा ही दिया. देखें ये वायरन वीडियो.

वीडियो पर लोग कर रहे हैं कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और शख्स की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा–इतनी मानवीयता दिखाने के बाद बंदर आंख दिखा रहा है देख लो. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा–इंसानियत सिर्फ इंसानों के लिए नहीं होती, जो अपनी जान की परवाह किए बिना किसी और की मदद करे – वही सच्चा इंसान है. बंदर ने देर से समझा, लेकिन इंसान ने बिना सोचे समझे बचाया, यही फर्क है.

यह भी पढ़ें : Viral Video: छोटा हाथी, बड़ा तमाशा; झाड़ से भिड़कर मचाया गदर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >