Viral Video: स्कूटी में व्यक्ति ने जोड़ा संडास, वीडियो देखकर घूम जाएगा दिमाग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने स्कूटी के ऊपर कमोड लगवाया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. देखिए इस अनोखे जुगाड़ के वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं. एक और ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने घर के शौचालय में स्कूटी का आधा हिस्सा कटवाकर उसे वेस्टर्न स्टाइल कमोड के साथ जोड़कर रखा है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि व्यक्ति को ऐसा अनोखा आइडिया किसने दिया?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति अपने घर के शौचालय का दरवाजा जैसे ही खोलता है, लोगों की नजर सबसे पहले स्कूटी पर पड़ती है. लोग सोच ही रहे होते हैं कि शौचालय के अंदर आदमी ने बाइक क्यों रखा है, कि उतने में व्यक्ति कैमरे संडास की ओर घूमता है. व्यक्ति ने स्कूटी को कमोड के साथ इतने अनोखे तरीके से जोड़ा है कि मानो ऐसा लग रहा है कि वह उसी कमोड का हिस्सा है. देखिए इस वायरल वीडियो को.

यह भी पढ़े: Viral Video: मालिक से डांट पड़ी तो भैंस ने जताया प्यार, गोद में रख दिया सिर, वीडियो देखकर आंखें हो जाएंगी नम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >