चांदी का कंगन नहीं मिला तो बेटा लेट गया मां की चिता पर, कहा ‘नहीं होने दूंगा अंतिम संस्कार’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति को अपनी मां की चिता पर लेटकर चांदी के कंगनों की मांग करते हुए देखा जा सकता है. व्यक्ति का कहना है कि जब तक उसे कंगन नहीं मिल जाता है, तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं होने देगा.

Viral Video: मां-बाप अपने बच्चों की खुशी और अच्छे जीवन के लिए पूरा जीवन संघर्ष करते हैं. वे पूरी कोशिश करते हैं कि उनके बच्चों को किसी चीज की दिक्कत न हो. लेकिन कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो मां-पिता के प्यार और बलिदान को भूलकर इस हद तक नीचे गिर जाते हैं कि यह तय कर पाना मुश्किल हो जाता है उनके लिए किस शब्द का इस्तेमाल करें.

जयपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी मां के अंतिम संस्कार को रुकवाकर चांदी के कंगनों के लिए विवाद किया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति अपनी मां की चिता पर लेटा हुआ है. लोग उसे हटने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वह हटने का नाम नहीं लेता है. वह डिमांड रखता है कि जब तक उसे उसकी मां के चांदी के कंगन नहीं मिलते हैं, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होने देगा. उसका कहना है कि वह इस तरह चिता पर लेटा रहेगा, चाहे कितनी भी देर हो जाए, उसे अंतिम संस्कार से कोई मतलब नहीं है, उसे बस चांदी के कंगन चाहिए. वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं. वे कहते हैं कि यह सही समय नहीं है यह सब डिमांड करने का, पर व्यक्ति सुनने का नाम नहीं लेता है. वह इस तरह कई घंटों तक चिता पर लेटा रहता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral video Bridal hairstyle: दुल्हन का जुड़ा-चोटी हुआ पुराना, बालों से मछली बनाने का आया जमाना, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >