Viral Video : कीड़ों ने कर दिया हमला, सड़क पर बेकाबू हुआ हाथी

Viral Video : हाथी कीड़े के हमले के बाद रास्ता भटक गया. इस वजह से अफरा-तफरी मच गई. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि हाथी सड़क पर दौड़ रहा है और लोग इधर–उधर भाग रहे हैं. देखें वीडियो.

Viral Video : कर्नाटक के गुंडलुपेट शहर में तब हड़कंप मच गया जब बाघ की तलाश में लाया गया एक ट्रेंड हाथी अचानक बेकाबू हो गया. यह हाथी वन विभाग की उस टीम का हिस्सा था जो इल��के में टाइगर कॉम्बिंग ऑपरेशन में लगी थी. चश्मदीदों के अनुसार, हाथी अचानक कंट्रोल से बाहर हो गया और मेन रोड पर दौड़ने लगा. वह बस स्टैंड और स्थानीय थाने के पास से गुजरा, जिससे लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे. हालांकि, अच्छी बात ये रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची. बाद में स्थिति पर काबू पा लिया गया. देखें वीडियो.

क्यों बेकाबू हुआ हाथी

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाथी पर कीड़ों ने हमला कर दिया. इस हमले के बाद वह घबरा गया और रास्ता भटककर शहर में घुस आया. कीड़ों के काटने के कारण उसे दर्द और बेचैनी हुई, जिससे वह कंट्रोल से बाहर हो गया. घटना के बाद वनकर्मी और महावतों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हाथी को शांत करने की कोशिश शुरू की. फिलहाल अधिकारी उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं ताकि उसे सुरक्षित तरीके से वापस जंगल में ले जाया जा सके.

यह भी पढ़ें : Viral Video : एक साथ 5 जहरीले कोबरा सांप से हुआ सामना, देखें फिर क्या हुआ

घटना के दौरान कुछ समय के लिए ट्रैफिक पर असर हुआ. लोगों में डर फैल गया, लेकिन जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया गया. प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और हाथी के सुरक्षित रूप से पकड़े जाने तक जंगल के नजदीकी इलाकों से दूर रहने की अपील की. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >