Viral Video : छा गए मास्टर जी! छोटी बच्चियों को 'देश रंगीला' गाने पर सिखाया डांस स्टेप्स

Viral Video : स्वतंत्रता दिवस से पहले एक स्कूल में मास्टर जी अपने बच्चों के साथ 'देश रंगीला' गाने पर जोश में डांस की रिहर्सल करा रहे हैं. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. लोग इसे देखकर अपने स्कूल के दिन याद कर रहे हैं और मास्टर जी की खूब तारीफ कर रहे हैं.

Viral Video : भारत में स्वतंत्रता दिवस के कुछ दिन पहले से ही स्कूल में तैयारी शुरू हो जाती है. सभी बच्चे और शिक्षक फंक्शन के लिए पूरी मेहनत करते हैं. इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर यूजर टीचर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. आप भी देखें आखिर क्या खास है इस वायरल वीडियो में.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बहुत लोगों को पसंद आया है. वीडियो में एक टीचर अपने स्टूडेंट्स को ‘देश रंगीला’ गाने पर डांस के स्टेप्स सिखा रहे हैं. टीचर खुद मूव्स करके दिखाते हैं और बच्चे ध्यान से उनकी कॉपी करते हैं. बच्चे हंसते-मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को उत्साहित कर रहे हैं. उनके चेहरे पर खुशी और जोश साफ नजर आता है. यह दिखाता है कि वे आने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कितने उत्साहित हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video: नाग को धोखा देकर प्रेमी संग लिपट गई नागिन, वीडियो देख निकल जाएंगे आंसू

क्या कह रहे हैं सोशल मीडिया यूजर

देश रंगीला गाने पर टीचर और स्टूडेंट्स का यह डांस प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोगों को अपने स्कूल के दिन याद आ गए हैं. लोग टीचर की तारीफ कर रहे हैं और इसे ‘प्योर नॉस्टैल्जिया’ बता रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >