Viral Video: बेकरी के नाम पर हुआ बवाल, दुकान में तोड़फोड़ करते हुए वीडियो वायरल

Viral Video: हैदराबाद के बेकरी शॉप पर एक समूह ने हमला कर तोड़-फोड़ करने की कोशिश की. समूह द्वारा यह हमला दुकान के नाम से नाराज होकर किया गया. हमले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Video: हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक समूह ने बेकरी शॉप पर हमला किया. दुकान के मालिक के अनुसार, लोगों ने दुकान पर केवल उसके नाम के कारण हमला किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कई सारे लोग हाथों में डंडा लिए दुकान के बाहर खड़े हैं. वे लगातार दुकान के ऊपर लगे नाम के बोर्ड पर, जिस पर कराची लिखा हुआ है, हमला कर रहे हैं.

दुकानदार ने पहले हमला करने वालों को ऐसा करने से रोका, लेकिन जब वे नहीं माने तो दुकानदार ने पुलिस को बुलाया. जिसके बाद पुलिस ने समूह को वहां से हटाया. पुलिस द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक, दुकान के मालिक ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है. सिर्फ भविष्य में ऐसा दोबारा न हो, इसकी चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया. लेकिन बाद में उन पर पुलिस द्वारा अशांति फैलाने का केस दर्ज किया गया है.

समूह की मांग है कि बेकरी का नाम बदला जाए. उनके नाम बदलने की मांग के पीछे का कारण उन्हें पहलगाम में हाल ही में हुए हमले बताया है. वहीं, दुकानदार के मालिक ने नाम बदलने से इंकार करते हुए कहा है कि उसका परिवार बंटवारे के समय कराची से भारत आया था. इसलिए यह नाम उनके लिए बहुत ही महत्व रखता है.

यह भी पढ़े: Fact Check: क्या सच में भारतीय वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर शिवानी पाकिस्तान में हुई गिरफ्तार?क्या है सच्चाई जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >