Viral Video: पत्नी को बेरहमी से मार रहा था पति, पब्लिक ने जमकर कर दी कुटाई

Viral Video: एक पति-पत्नी का जोड़ा रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था. लेकिन पति ने वहीं सबके सामने अपनी पत्नी को मारना शुरू कर दिया. जिसके बाद लोगों ने आदमी को रोका और उसकी जमकर पिटाई की. अब महिला के पति का इस तरह पिटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा रहा है कि एक शादीशुदा कपल रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खा रहे होते हैं. तभी अचानक दोनों में बहस होना शुरू हो जाता है. विवाद इतना बढ़ जाता है कि पति कुर्सी से उठकर सबके सामने ही अपनी पत्नी पर हाथ उठाने लगता है. वह बड़े ही बेरहमी से अपनी पत्नी को रेस्टोरेंट के फर्श पर गिराकर कभी हाथों से मारता तो कभी पैर से. यह देख वहां मौजूद एक शख्स दौड़कर आता है और व्यक्ति को खींचकर धक्का दे देता, जिससे वह आदमी रेस्टोरेंट के बाहर जाकर गिर जाता है.

इसके बाद वह उसे पैरों से मारना शुरू कर देता है. यह देखकर रेस्टोरेंट में खाना खा रहे सभी लोग खाना छोड़कर बाहर आते हैं और नीचे गिरी महिला के पति को जमकर मारने लगते हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि सभी लोग एक साथ आदमी को जमीन पर लेटाकर हाथों और पैरों से मार रहे हैं. उसकी पत्नी इस दौरान कोने में खड़ी होकर हैरानी से अपने पति को पिटता हुआ देखने लगती है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पति के व्यवहार पर नाराजगी जताई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: पुलिस स्टेशन में घुसकर बंदर ने दारोगा को दिया हेड मसाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >