Viral Video: ये हिप्पो का मुंह है या सब्जी मंडी, वायरल वीडियो देख लोग हुए कन्फ्यूज

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हिप्पो का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि हिप्पो ने अपने मुंह के अंदर इतनी सारी सब्जी ठूंसकर रखा है कि लग रहा है, यह उसका मुंह नहीं सब्जी मंडी है. आप ही देखिए इस प्यारे से हिप्पो के वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हिप्पो का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें लोगों को हिप्पो को गाजर खिलाते देखा जा सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें अनोखा क्या है? तो आपको बता दें कि इसमें खास बात यह है कि जब हिप्पो गाजर खाने के लिए मुंह खोलता है, तो लगता है मानो पूरी सब्जी मंडी ही उसके मुंह में समाई हुई है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़कों पर पानी जमा है, जिसके कारण सड़क पर जाम लग गया है. इसी दौरान रास्ते पर खड़ी गाड़ियों के बीच से गुजरते हुए एक हिप्पो आता है. वह धीरे-धीरे एक किनारे से दूसरे किनारे की ओर जाने लगता है. तभी एक व्यक्ति गाड़ी के अंदर से गाजर निकालकर हिप्पो को खाने के लिए देता है. लेकिन जैसे ही हिप्पो अपना मुंह खोलता है, व्यक्ति अपनी हंसी रोक नहीं पाता है. हिप्पो का पूरा मुंह सब्जियों और फलों से भरा रहता है.

सोशल मीडिया पर हिप्पो के इस प्यारे वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: फोटोशूट का दीवाना निकला डॉग, कैमरे के सामने देता है मॉडलिंग पोज, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >