Viral Video: नीला ड्रम लेकर शादी में पहुंचे दोस्त, कहा, 'रख लो भाभी जी, बाद में काम आएगा'

Viral Video: शादी में दुल्हन को नीला ड्रम गिफ्ट करते हुए दुल्हे के दोस्तों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोग हैरान हो रहे हैं. आप भी देखिए, इस वायरल वीडियो ने जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचाकर रखा है.

Viral Video: मेरठ केस तो आप सभी को याद ही होगा, जहां महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति को बेरहमी से मार दिया था. इसके बाद उसके शव के टुकड़ों को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया था. इस घटना के बाद से लोग सोशल मीडिया पर नीले ड्रम को लेकर कई सारे मीम्स और रील बनाने में लग गए. सोशल मीडिया पर तो इस ड्रम को लेकर पतियों में डर का माहौल छाया हुआ है. ऐसे में अगर आपका दोस्त ही आपकी पत्नी को नीला रंग का ड्रम शादी के तोहफे के रूप में दे, तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी? ऐसे ही एक दोस्त का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि शादी का दिन है. दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं. रिश्तेदार और दोस्त एक-एक करके स्टेज पर आकर दुल्हा-दुल्हन को तोहफे दे रहे हैं. तभी अचानक दुल्हे के दोस्त स्टेज पर अपना गिफ्ट लेकर पहुंचते हैं, जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं. दुल्हा-दुल्हन भी अपने दोस्तों के गिफ्ट को देखकर हक्के-बक्के रह जाते हैं. दरअसल, दूल्हे के दोस्तों ने एक नीले रंग का ड्रम और दो बच्चों के खेलने वाले झुनझुने उन्हें गिफ्ट के रुप में दिया था. गिफ्ट देने के बाद दुल्हे के दोस्त कहते हैं, “भाभी, ड्रम एकदम बेस्ट क्वालिटी का है. आपके काम आएगा.” यह सुनकर वहां मौजूद दूल्हा-दुल्हन समेत सभी लोग हंसने लगते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लोगों को खूब हंसाया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: हे राम! दुल्हन ने स्टेज पर ही बाल नोच-नोचकर कर दी दुल्हे के दोस्त की कुटाई 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >