Viral Video: उड़ने वाली कार! पार्किग देखकर तो चौंक जाएंगे, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो को देखकर कई यूजर्स हैरान परेशान हो रहे हैं. किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि कार पेड़ पर पहुंचा कैसे.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक कार पेड़ के ऊपर खड़ी है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं. कई लोगों के जेहन में सवाल भी उठ रहा है कि कार पेड़ पर इस तरह पहुंची कैसे. यह वीडियो कहां का है इसका पता नहीं चल पाया है. लेकिन, लोगों के बीच यह कौतूहल का विषय जरूर बन गया है. जमीन पर दौड़ने वाली कार पेड़ पर कैसे पहुंच गई, किसी को समझ नहीं आ रहा है.

लोगों को हैरान कर रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rareindianclips की आई से शेयर किया गया है. वीडियो कई लोगों को हैरान भी कर रहा है. एक पेड़ के ऊपर सफेद रंग की कार खड़ी है. नीचे कई कई लोग खड़े हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, भारत में उड़ती हुई कार देखी गई… तो क्या यह कार उड़ते हुए पेड़ पर पहुंच गई या इसके पीछे कोई और कहानी है.

वायरल हो रहा वीडियो

देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो अपलोड करते ही इसे करीब 9 हजार लोगों ने देख लिया है. कई लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर कार के इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘पार्किंग भी पेड़ पर है.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा ‘उतरते ही पार्किंग चार्ज की पर्ची थमा देंगे.’ एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया ‘यह नो पार्किंग जोन है.’

Also Read: Viral Video: दो मुक्का पांच थप्पड़… केबिन में घुसकर टोल कर्मचारी की महिला ने की ताबड़तोड़ पिटाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >