Viral Video : अपार्टमेंट में लगी आग, फंस गया कुत्ता, भगवान बनकर आया बहादुर फायरफाइटर

Viral Video : जैसे ही धुआं चारों ओर फैला लोग घबरा गए. बहादुर फायरफाइटर फिर से अंदर गया. जलते घर में फंसे डरे हुए कुत्ते को बचाने के लिए उसने अपनी जान की बाजी लगा दी. देखें ये वायरल वीडियो आप भी.

Viral Video : दिल्ली फायर विभाग के एक बहादुर फायरफाइटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को देखकर उसकी बहादुरी की खूब तारीफ हो रही है. शनिवार को ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में लगी भयानक आग के दौरान उसने अपनी जान जोखिम में डालकर एक कुत्ते को बचाया. फायरफाइटर की इस मदद ने लोगों का दिल जीत लिया. आप भी देखें आखिर क्या नजर आ रहा है इस वायरल वीडियो में जो लोग बिना तारीफ किए नहीं रह पा रहे हैं.

भयंकर आग और अफरा-तफरी के बीच फायरफाइटर किसी के लिए उम्मीद बनकर सामने आया. धुआं चारों ओर फैल गया और लोग घबरा गए, लेकिन बहादुर फायरफाइटर फिर से अंदर गया, वो भी जलते घर में फंसे डरे हुए कुत्ते को बचाने के लिये. इंस्टाग्राम पेज ‘streetdogsofbombay’ ने इस वीडियो को शेयर किया जो अब वायरल हो चुका है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : हरे रंग के सांप ने बिल्ली को कर दिया परेशान, देखें मजेदार वीडियो

वीडियो में फायरफाइटर डरे हुए कुत्ते को सुरक्षित बाहर ले जाता नजर आ रहा है. थोड़ी ही देर बाद कुत्ता अपने मालिक से मिला. इसके बाद मालिक और कुत्ते दोनों ने राहत की सांस ली. यूजर फायरफाइटर को असली हीरो कह रहे हैं और इसे इंसानियत का शानदार उदाहरण बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सभी हीरो कैप नहीं पहनते.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >