Viral Video: कुत्ता टहलाने पर छिड़ी जंग, महिलाओं में जमकर चले लात-घूंसे, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: मेरठ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Video: मेरठ के पल्लवपुरम में कुत्ता घुमाने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लाल रंग की लग्जरी कार तेजी से आकर एक घर के बाहर रुकती है. वहां से एक व्यक्ति बाहर निकलता है. वो कुछ लोगों को इशारा कर बुलाता है. कुछ देर बाद दो लोग स्कूटी में सवार होकर उसी घर के बाहर आते हैं. उसी समय घर के अंदर से एक महिला बाहर निकलती है. अचानक सड़क पर दौड़ती हुई एक महिला घर के बाहर खड़ी महिला पर हमला कर देती है. प्रतिक्रिया में वो भी उसे पूरी ताकत से धक्का मारती है, जिससे दौड़कर लड़ाई करने आई महिला गिर जाती है. बचाव में एक व्यक्ति ने महिला को चांटा जड़ दिया. गुलाबी रंग की टीशर्ट पहनी महिला व्यक्ति से भीड़ गई. उसके बाद असली जंग की शुरुआत होती है.

मोहल्ले की गली बना जंग का मैदान

कुत्ता घुमाने को लेकर शुरू हुई लड़ाई कुछ ही देर में जंग का बदल गई. देखते-देखते 10 लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े. जो जिसको सका पीट दिया. करीब 3 मिनट तक मारपीट होती रही. कुछ देर बाद 3 और लोग वहां पहुंचे और मामले को शांत करने की कोशिश की. बाद में दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराया.

समझें पूरा मामला

मेरठ के पल्लवपुरम फेज दो की रहने वाली आरती ने बताया कि वो अपने परिवार वालों के साथ घर पर बैठी थी. उसी समय पड़ोसी तुलिका अपनी बेटी के साथ उसके घर के बाहर प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते को घुमा रही थी. इसपर आरती ने उसका विरोध किया और कुत्ते को उसके घर के पास से ले जाने को कहा. जिसपर आरती के अनुसार मां-बेटी ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने लगी. कुछ ही देर बाद तुलिका का बेटा भी अपने साथ चार-पांच लोगों को लेकर आता है, उसके बाद जमकर मारपीट होने लगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >