Viral Video: दो हाथियों में भयंकर भिड़ंत, खूनी संघर्ष में उखड़ गए बड़े-बड़े पेड़, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो ने तहलका मचा रखा है. यूजर्स वीडियो पर से अपना ध्यान हटा नहीं पा रहे हैं. वीडियो में दो विशालकाय हाथी आपस में भयंकर लड़ाई करते दिख रहे हैं. लड़ाई कोई साधारण नहीं, बल्कि ऐसी की उनके टकराने से धूल के गुब्बारे आसमान में उठते दिख रहे हैं, तो नुकीले दांतों की टकराहट से जमीन कंप उठती है. तो आइये उस वायरल वीडियो के बारे में आपको बताते हैं.

Viral Video: नेशनल पार्क में दो विशालकाय हाथियों के बीच भयंकर लड़ाई का वीडियो कैद हुआ है. जिसे herbivorekingdom के यूजर ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो में दो विशालकाय हाथी आपस में लड़ाई करते दिख रहे हैं. गजराज के बीच इतनी भयंकर लड़ाई होती दिख रही है कि उनके टकराने से आस-पास में धूल के बादल छा गए और बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए. हाथियों के नुकीले दांत जब आपस में टकराते हैं, तो दूर तक उसकी आवाज आती है. वीडियो बना रहे पर्यटकों की आवाज भी सुनाई पड़ती है.

मादा को आकर्षित करने के लिए हुई हाथियों में जंग?

herbivorekingdom के यूजर ने अपने अकाउंट से वीडियो तो शेयर किया ही, साथ ही उसने कैप्शन में ये भी बताया कि दोनों हाथियों के बीच आखिरी लड़ाई किस बात को लेकर हुई. यूजर ने कैप्शन में लिखा, “दो नर हाथियों के बीच एक दुर्लभ और तीव्र लड़ाई. धूल के बादल उठते हैं, दांत टकराते हैं, और जमीन कांप उठती है क्योंकि ये विशालकाय हाथी अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए या फिर मादा का ध्यान आकर्षित करने के लिए लड़ते हैं.”

वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

हाथियों के बीच भयंकर लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है. वीडियो को देखकर यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “जंगल और मैदान के असली राजा.” एक यूजर ने लिखा, “उन्हें अकेला छोड़ दो.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >