Viral Video: भईया है ना सब संभाल लेंगे! साइकिल पर बैठाकर छोटे भाई को कुछ इस तरह लेकर जाता दिखा बड़ा भाई

Viral Video: दो भाइयों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग भावुक हो रहे हैं. वीडियो में बड़े भाई को साइकिल चलाकर छोटे भाई को पानी से भरे रास्ते से लेकर जाते हुए देखा जा सकता है. देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: भारत में कहा जाता है कि बड़ा भाई पिता के समान होता है. बड़ा भाई आमतौर पर अपने छोटे भाई-बहन की हर छोटी-बड़ी परेशानी में उसके साथ खड़ा रहता है. एक पिता की तरह वह भी पूरी कोशिश करता है कि उसके भाई-बहन को किसी भी तरह की तकलीफ न हो. ऐसे ही एक बड़े भाई का वीडियो वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो छोटे बच्चे साइकिल पर सवार होकर जा रहे हैं. साइकिल के पीछे बैठे बच्चे को देखकर लगता है कि शायद उसकी उम्र 5 से 6 साल की है. वहीं साइकिल चला रहे लड़के को देखकर लगता है कि उसकी उम्र 12 से 13 साल के करीब है. दोनों साइकिल पर सवार पानी से भरे हुए रास्ते को पार कर रहे हैं.

वीडियो में नजर आ रहा है कि बड़ा भाई बड़ी ही सावधानी के साथ साइकिल चला रहा है, ताकि उसका छोटा भाई गिर न जाए. वह एक हाथ से साइकिल को पकड़ता है और दूसरे हाथ से अपने भाई को. दोनों मुस्कुराते हुए पानी भरे रास्ते को पार करने की कोशिश में लगे रहते हैं. छोटे भाई का मुस्कुराता देखकर साफ समझ आता है कि उसे अपने बड़े भाई पर पूरा विश्वास है कि वह उसे कुछ होने नहीं देगा. दोनों भाइयों के बीच के इस गहरे रिश्ते को देखकर सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो रहे हैं.

यह भी पढ़े: Viral Video: बाइक चलाकर डॉग ने दिखाया जलवा, वीडियो देखकर नहीं होगा आंखों पर विश्वास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >