Viral Video : दूल्हा बाल-बाल बच गया नहीं तो हो जाता कांड, देखें वीडियो

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन की गन फायरिंग दूल्हे पर भारी पड़ जाती है. चिंगारियों से दूल्हे के सेहरे में आग लग जाती है. गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई और दूल्हा बाल-बाल बच गया.

Viral Video : पहले शादियां सादगी से होती थीं, लेकिन अब लोग दिखावे के चक्कर में नुकसान कर ले रहे हैं. अब लोग दूसरों से बेहतर दिखने के लिए फायरिंग, अजीबो-गरीब करतब और जयमाला जैसी परंपराओं को भी बदल रहे हैं. आगे का वीडियो इसी का उदाहरण है. यह वीडियो भी शादी का है जिसमें दूल्हा बाल–बाल बच���ा नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वेडिंग कपल एक कार की ओपन रूफ से बाहर निकले हैं. दुल्हन क्रेकर गन से फायर करती है, जिससे निकली चिंगारियों से दूल्हे के सेहरे में आग लग जाती है. चिंगारियों की कुछ लपटें दुल्हन पर भी गिरती हैं, लेकिन कपल को इसका पता नहीं चलता. इस बीच एक बाराती दौड़कर आता है और दूल्हे का सेहरा उतारकर आग बुझाता है. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और दोनों सुरक्षित बच गए. देखें वीडियो

इस वीडियो पर लोगों का रिएक्शन आ रहा है. वीडियो पर यूजर ने कपल की लापरवाही और दिखावे की संस्कृति को लेकर कड़ी आलोचना की.  एक यूजर ने लिखा, “ज्यादा ड्रामा करने वालों के साथ ऐसा ही होता है, बच गया वरना बड़ा कांड हो जाता.” दूसरे यूजर ने कहा, “शादी जैसे खूबसूरत मौके को ड्रामा बना दिया है.” एक अन्य यूजर ने सवाल उठाते हुए कहा, “ऐसी नौटंकी करने की क्या जरूरत थी?”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >