Viral Video : दारू का चक्कर बाबू भईया! लोहे की ग्रिल में फंसा नशेड़ी का सिर

Viral Video : एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक नशे में धुत व्यक्ति लोहे की ग्रिल में फंसा हुआ नजर आता है. व्यक्ति शराब की बोतल लेने की कोशिश में ग्रिल में जा फंसा. काफी मशक्कत के बाद दुकान पर मौजूद अन्य ग्राहकों ने उसे बाहर निकाला. देखें वायरल वीडियो.

Viral Video : शराब के आदी लोग बोतल पाने के लिए अक्सर अजीबोगरीब हरकतें करने से नहीं चूकते हैं. चाहे आर्थिक तंगी हो या कोई महामारी, ये किसी भी हाल में शराब हासिल करने की कोशिश करते हैं. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में एक नशे में धुत व्यक्ति शराब की बोतल लेने के प्रयास में शराब की दुकान की लोहे की ग्रिल में फंसा हु आ नजर आ रहा है. काफी कोशिशों के बाद दुकान पर मौजूद अन्य ग्राहकों ने उसे बाहर निकाला. देखें ये वायरल वीडियो आप भी.

https://twitter.com/mannkaurr1/status/1942476643492352236

शराब की दुकान की ग्रिल में फंसा शख्स

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक नशे में धुत बुजुर्ग व्यक्ति को शराब की दुकान में भीड़ के बीच बोतल लेने की जल्दबाजी में दिख रहा है. असली मुसीबत तब शुरू हुई जब वह व्यक्ति दुकान की लोहे की ग्रिल में सिर फंसा बैठा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शराब की दुकान बंद थी और वह बोतल झपटने की कोशिश में ग्रिल में फंसा. जैसे ही वह खुद को निकालने की जद्दोजहद करता है, तो खुद को फंसा पाता है. इसके बाद आसपास मौजूद अन्य ग्राहक उसकी मदद की कोशिश करते हैं. वह असहाय व्यक्ति वहीं स्थिर खड़ा रहता है, जबकि लोग उसे ग्रिल से छुड़ाने की कोशिश करते हैं. दो लोग बीच में ही हार मान लेते हैं, लेकिन एक व्यक्ति अंत तक मदद करता है और आखिरकार उस नशेड़ी को बाहर निकालता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >