Viral Video: फोटोशूट का दीवाना निकला डॉग, कैमरे के सामने देता है मॉडलिंग पोज, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डॉग का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें डॉग को कैमरे के सामने तरह-तरह के क्यूट पोज देकर फोटो खिंचवाते देखा जा सकता है. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो.

Viral Video: छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक, आजकल हर किसी को फोटो खिंचवाने का बेहद शौक होता है, लेकिन क्या आपने कभी किसी डॉग को देखा है जिसे फोटो खिंचवाने का शौक हो? अगर नहीं, तो यह वायरल वीडियो आपको हैरान कर देगा. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कमरे में दो कुत्ते बैठे हुए हैं. 

एक कुत्ता सोफे पर बैठा हुआ है, वहीं दूसरा कुत्ता कैमरे के सामने तरह-तरह के पोज दे रहा है. फोटो खिंचवा रहे डॉग ने एक क्यूट सा ड्रेस पहन रखा है. वह कैमरे के सामने बैठकर ऐसे पोज देता है, मानो वह कोई प्रोफेशनल मॉडल हो. वहीं सोफे पर बैठा डॉग मॉडलिंग कर रहे डॉग को ऐसे देखता है, मानो वह कोई अजूबा देख रहा हो. उसके चेहरे को देखकर लगता है कि वह इस डॉग को अक्सर ऐसे फोटो खिंचवाते हुए देखता होगा. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ���ो लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Viral Video: राजहंस को पसंद नहीं आया शख्स का पानी में नहाना, जमकर नोंचा, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >