Viral Video : शादी समारोह में रोटियों पर थूक लगा रहा था दानिश, पुलिस ने भेजा जेल

Viral Video : पुलिस ने बताया कि थाना पहासू क्षेत्रान्तर्गत शादी समारोह में एक युवक द्वारा थूक कर रोटी बनाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो का संज्ञान लेते हुए युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया.

Viral Video : बुलंदशहर जिले के पहासू क्षेत्र  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. इसके बाद पुलिस एक्शन में आई. दरअसल, एक शादी समारोह के दौरान रोटियां बनाते वक्त उन पर थूकने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. देखें पुलिस की ओर से क्या दी गई जानकारी.

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पहचान पहासू थाना क्षेत्र के पठान टोला मोहल्ले के निवासी दानिश के रूप में की. वायरल वीडियो के आधार पर दो नवंबर को पहासू थाने में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें : Viral Video : बोरे के पीछे छिपा था कोबरा, लोगों ने स्नेक गर्ल को लगाया कॉल, फिर देखें क्या हुआ

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी. वीडियो में एक व्यक्ति शादी समारोह में रोटियां बनाते समय कथित रूप से उन पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है. तेजवीर सिंह ने कहा, ‘‘आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. कानूनी कार्रवाई की जा रही है. युवक को जेल भेजा गया है’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >