Viral Video : कॉलेज के क्लास को गोबर से लीप रही है प्रिंसिपल, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Viral Video : दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रिंसिपल क्लास की दीवारों को गाय के गोबर से लीपती नजर आ रही है. जानें उन्होंने मामले को लेकर क्या कहा?

Viral Video : दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा क्लास की दीवारों को गाय के गोबर से लीपने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर रिएक्शन दे रहे हैं. प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह काम एक फैकल्टी मेंबर की अगुआई में चल रहे रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि ‘पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके हीट स्ट्रेस कंट्रोल का अध्ययन’ शीर्षक वाला यह रिसर्च अभी भी जारी है.

प्रत्युष वत्सला ने कहा, “मैं एक सप्ताह के बाद पूरे रिसर्च का विवरण शेयर कर पाऊंगी. रिसर्च पोर्टा केबिन में किया जा रहा है. मैंने उनमें से एक को खुद ही लेपित किया, क्योंकि प्राकृतिक मिट्टी को छूने से कोई नुकसान नहीं है. कुछ लोग पूरी जानकारी जाने बिना गलत सूचना फैला रहे हैं.”

गोबर लीपने का वीडियो कैसे हुआ वायरल

क्लास की दीवारों पर गोबर लेपने का वीडियो कथित तौर पर प्रिंसिपल ने खुद टीचर के एक व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था. क्लिप में प्रिंसिपल प्रत्युष वत्सला को कर्मचारियों की मदद से दीवारों पर गोबर लेपते हुए देखा जा सकता है. कहा जा रहा है कि सी ब्लॉक में क्लास को ठंडा करने के लिए देशी तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है. यूपीएससी अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग देने वाले प्रोफेसर विजेंद्र चौहान ने मामले पर सवाल उठाया है. चौहान ने एक्स पर लिखा, “वह मेरे  यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज की प्रिंसिपल हैं. क्लास की दीवारों पर विधिवत गोबर का लेप लगा रही हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >