Viral Video : बाप रे! कोबरा है कि आदमी, झट से हो गया खड़ा

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि घर में 10 फीट लंबा कोबरा निकल आया. जैसे ही उसने शख्स को देखा, वह सीधा खड़ा हो गया. आगे जो हुआ, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है. देखें वीडियो.

Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर सांप के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को डर लग जाता है. सांप वैसे भी खतरनाक और कई बार बहुत जहरीले होते हैं, इसलिए इंसान उनसे दूरी बनाए रखता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है. देखें वीडियो.

यह वीडियो कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है, क्योंकि इसमें जहरीला काला नाग यानी कोबरा नजर आ रहा है. 10 फीट लंबा यह कोबरा एक शख्स के घर में निकल आया. जैसे ही शख्स उसे देखता है, सांप तनकर उसके सामने खड़ा हो जाता है. शख्स हिम्मत करके उसे पकड़ने की कोशिश करता है, लेकिन कोबरा बार-बार फन फैलाकर हमला करने का प्रयास करता है. इस नजारे को देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video : छा गए मास्टर जी! छोटी बच्चियों को ‘देश रंगीला’ गाने पर सिखाया डांस स्टेप्स

शख्स के हाथ में सिर्फ दो फीट लंबी पाइप

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के हाथ में सिर्फ दो फीट लंबी पाइप है और वह उसी के सहारे खतरनाक सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा है. हैरानी की बात यह है कि शख्स बिल्कुल भी नहीं डरता और बार-बार नाग को पाइप में घुसाने की कोशिश करता है. आखिरकार वह लंबे नाग को पाइप के जरिए सुरक्षित तरीके से झोले में डाल देता है. उसकी बहादुरी देखकर लोग दंग रह गए और वीडियो पर ढेरों कमेंट कर उसकी खूब तारीफ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >