Viral Video: बिल्लियों का महासंग्राम, कार से टक्कर के बाद भी नहीं रुका झगड़ा

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता है, लेकिन इस बार जो वीडियो ने तहलका मचा रखा है, वो है दो बिल्लियों का महासंग्राम. जी हां, एक लाल और एक काली बिल्ली के बीच की ये जंग इतनी जबरदस्त है कि इसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं, और हर कोई इस 'बिल्ली युद्ध' पर अपनी राय दे रहा है.

Viral Video: वायरल वीडियो में सीन कुछ यूं है- लाल और काली बिल्ली एक-दूसरे से ऐसे भिड़ रही हैं, मानो कोई कुश्ती का शो चल रहा हो. दोनों सड़क के बीचों-बीच पहुंचकर एक-दूसरे को रेसलरों की तरह उठा-उठाकर पटक रही हैं. सड़क व्यस्त है, गाड़ियां आ-जा रही हैं, लेकिन इन बिल्लियों को कौन समझाए? तभी एक कार तेजी से आती है, और दोनों बिल्लियां उससे टकरा जाती हैं. एक पल को दिल धक करता है, लगता है बिल्लियां कार के नीचे आ गईं. लेकिन नहीं, ये तो बिल्लियों का एक्शन मोड है. कार गुजरती है, और ये दोनों फिर से सड़क किनारे पहुंचकर अपनी जंग जारी रखती हैं.

महासंग्राम का अंत होता नजर नहीं आ रहा

लड़ाई का जोश इतना है कि बिल्लियां थमने का नाम ही नहीं ले रही. लाल बिल्ली काली को पटकती है, काली बिल्ली लाल को लपेटती है. मानो दोनों ने WWE के स्टार रेसलरों से ट्रेनिंग ली हो. तभी सड़क पर एक और कार आती है, लेकिन इस बार कार चालक को दूर से ही इन रेसलर बिल्लियों का अंदाजा हो जाता है. वो चतुराई से गाड़ी किनारे से निकाल लेता है. इधर बिल्लियां बिना रुके अपनी जंग-ए-मैदान में जुटी रहती हैं.

वीडियो में आ रहे मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बिल्ली युद्ध वाले वीडियो को @german5206 नाम के यूजर ने अपने पेज पर शेयर किया है. लोग बिल्लियों के बीच जारी जंग को देखकर मजे ले रहे हैं. यूजर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >