बारिश ने सब बहा दिया पर इस बच्चे की मजबूरी नहीं…रुला देगा छोटे कंधों पर ‘जिम्मेदारी’ समेटने वाला यह वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक बच्चे को तेज बारिश और तूफान के बीच दौड़-दौड़कर तरबूजों को उठाते देखा जा सकता है. बच्चा इतनी तेज बारिश में अपनी सेहत की चिंता किए बिना ऐसा क्यों कर रहा है, जानने के लिए देखिए इस वायरल वीडियो को.

Viral Video: कहते हैं कि मजबूरी और मुसीबतें इंसान को समय से पहले ही बड़ा बना देती हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक बच्चे को बारिश में दौड़-दौड़कर तरबूज उठाते देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बारिश हो रही है. पानी पूरे रास्ते में भर चुका है. पानी का बहाव भी इतना तेज है कि रास्ते पर मौजूद सामान पानी के साथ बहकर चला जा रहा है. इसी रास्ते पर बैठकर यह छोटा सा बच्चा तरबूज बेच रहा है.

लेकिन रास्ते पर पानी भर जाने के कारण सारे तरबूज पानी में बहने लगते हैं. लड़का लगातार दौड़-दौड़कर तरबूजों को नष्ट होने से बचाने की कोशिश में लगा रहता है, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज होता है कि वे बार-बार पानी में गिर जाते हैं. बारिश और बच्चे के बीच लगातार जंग चलती रहती है. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बच्चे के लिए चिंता जताई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: हाथ-पैर हुआ पुराना, चेहरे पर इस तरह मेहंदी लगाने का आया जमाना, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >