Viral Video: शौक भी क्या चीज है! कार की बोनट पर बैठकर फुल स्वैग में तलवार से काटा केक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कुछ लड़के बीच चौराहा पर खड़े हैं. वहीं कार की बोनट पर नोटों की माला पहने एक लड़का है, जो स्वैग में चाकू से नहीं बल्कि तलवार से केक काट रहा है.

सोशल मीडिया पर आये दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते है. अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि कुछ लड़के सड़क के चौराहा पर खड़े हैं. वहीं बीच में कार की बोनट पर फुल स्वैग में एक लड़का बैठा है.

लड़के ने नोटों की माला पहन रखी है. वहीं सर में तौलिया बांध रखा है. उसके सामने दो केक रखा है और इन केक को भाईसाहब चाकू से नहीं बल्कि तलवार से काट रहे हैं.

ये लोग यहीं नहीं रूके, जन्मदिन मनाने के बाद सभी रोड पर खूब नाचे. वायरल वीडियो मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शाहकुटी का बताया जा रहा है.

बता दें कि आर्म्स एक्ट के तहत तलवार या भाले के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. अगर आप बिना लाइसेंस के ये चीजें अपने घर में रखते हैं, तो आपको 6 महीने की सजा और जुर्माने लग सकता है.

आर्म्स एक्ट में तलवार और अन्य हथियारों पर प्रतिबंध है. सिखों को 9 इंच से कम ब्लेड के साथ कृपाण रखने की अनुमति है. इसके अलावा, निहंग सिखों को शस्त्र अधिनियम की धारा 4 के तहत लाइसेंस हासिल करने के बाद इजाजत दी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >