चोरी भी, मोलभाव भी, बाली के घूसखोर बंदर की नई पॉलिसी

Viral Video: बाली के एक अनोखे बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह बंदर घूमने आए लोगों का सामान चुराता है और चुराए हुए सामान को वापस करने के लिए लोगों से खाने की चीजों की डिमांड करता है. आप भी देखिए वीडियो

Viral Video: घूमने-फिरने और नई जगह देखने का शौक तो हर किसी का होता है. लेकिन मान लीजिए कि आप कहीं घूमने गए हों और कोई आपका सामान चुरा ले और चोर आपसे ही आपका सामान लौटाने के बदले रिश्वत मांगे, तो आपको कैसा लगेगा? ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बंदर लोगों के सामान को चुराता है और उसे लौटाने के बदले लोगों से तरह-तरह की खाने की चीजें मांगता है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बंदर दीवार पर बैठा हुआ है. जैसे ही एक महिला वहां से गुजरती है, तभी बंदर वहां आकर महिला के हाथों से उसका मोबाइल और चश्मा छीनकर भाग जाता है और फिर से दीवार पर चढ़कर बैठ जाता है.

क्या बंदर महिला का सामान लौटाएगा?

महिला बंदर से अपना सामान लेने की बहुत कोशिश करती है और तरह-तरह के लालच भी देती है, जिसे बंदर मान जाए, पर बंदर अपनी जिद पर अड़ा रहता है. अंत में हारकर महिला एक नई तरकीब निकालती है. महिला एक-एक कर खाने का सामान अपने बैग से निकालकर बंदर को देती है. बंदर एक-एक कर सभी खाने के सामान को हाथों में लेकर घता है. लेकिन उसे कोई भी चीज पसंद नहीं आ रही होती है. आखिर में महिला उसे सेव जैसा दिखने वाला एक फल देती है. उसे देखते ही बंदर खुश हो जाता है और महिला को उसका मोबाइल और चश्मा लौटा देता है.

यह भी पढ़े: Viral Video: Viral Video: डांसरों का बाप निकला हाथी, लगाए ऐसे ठुमके कि उड़ गए लोगों के होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >