खाना बनाने का शौकीन निकला बंदर, सब्जियां साफ करते हुए वीडियो वायरल

Viral Video: सब्जियां साफ करते हुए बंदर के बच्चे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बंदर इतनी सफाई और रफ्तार के साथ यह कार्य करता है कि लोग देखकर हैरान रह जाते हैं. देखिए इस अनोखे वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल होता रहता है. इसमें एक छोटे से बंदर के बच्चे को सब्जियां चुनकर साफ करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बंदर का छोटा बच्चा घर के रसोईघर में बैठा हुआ है. उसके सामने एक बड़े से बर्तन में बहुत सारा बीन्स रखा हुआ है. आस-पास कोई नहीं है. वह वहां अकेला बैठकर बर्तन से एक-एक करके बीन्स निकालकर उसे हाथों से साफ करता है. फिर उसे दो हिस्सों में तोड़कर दूसरे बर्तन में डालता है.

यदि कोई सब्जी खराब है तो उसे साइड में सफाई के साथ रख देता है. उसे इतनी रफ्तार में कार्य करते देख लगता है कि मानो वह रोजाना यह कार्य करता हो. वह इस काम में पूरा माहिर हो गया है. सोशल मीडिया पर बंदर के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए लोगों ने बंदर की समझदारी की तारीफ की है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: हे भगवान मार डाला! चलती बाइक पर पत्नी ने पति को चप्पल से कूटा, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >