Viral Video: 2 मिनट से भी कम समय में चट कर दी पूरी थाली, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स बेहद तेज गति से खाना खा रहा है. गजब की है उसकी रफ्तार. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि दो शख्स को बीच शायद जल्दी खाना खाने का कंपटीशन लगा है. दोनों पूरी रफ्तार के खाना खा रहे हैं. इनके खाने खाने की स्पीड देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. महज 42 सेकेंड में एक शख्स ने अपनी थाली चट कर दी. दूसरे शख्स ने भी गजब की स्पीड से खाना खाया.

दोनों हाथों से मुंह में ठूंसा खाना

नीले टीशर्ट वाला शख्स दोनों हाथों से अपने मुंह में खाना डाल रहा रहा था. उसकी खाने की गति इतनी तेज है कि मानो वो खाने को सिर्फ निगल रहा था. देखते ही देखते उसने थाली का पूरा खाना खा लिया. दोनों शख्स की थाली में दो रोटी, चावल और पनीर की सब्जी था. इन दोनों के खाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर उनके खाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को @ArunKosli के सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को हजारों यूजर्स ने देखा है. कई लोगों ने इसपर कमेंट भी किया है.

https://twitter.com/ArunKosli/status/1906348022415634796

यूजर्स ने किया लाइक और कमेंट

यह वीडियो सोशल मीडिया एक्स में तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इस वीडियो को 3.60 लाख लोगों ने देख लिया है. 6 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर लाइक बटन दबाया है. कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘भाईया जी पहले के समय में राक्षस थे, क्या आप’. एक यूजर ने तो इन्हें आईपीएल ट्रॉफी देने की बात कह दी. एक अन्य यूजर ने ‘लिखा पता नहीं बेचारों के पास मेडिकल इंश्योरेंस भी है या नहीं?’.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >