Viral video: मां… बस एक बार आ जाओ! अस्पताल में फूट-फूट कर रोता रहा 94 साल का बेटा, वीडियो देखकर नहीं रुकेंगे आंसू

Viral Video: अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग भावुक हो रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि नींद से उठते ही व्यक्ति मां-मां बोलकर चिल्ला रहा है.

Viral video: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति अस्पताल के ���ेड पर बैठकर मां-मां बोलकर चिल्ला रहा है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति की उम्र 94 साल है और उसे भूलने की बीमारी हो गई है, जिसके इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल में सोकर उठने के बाद वह मां-मां चिल्लाने लगता है, हालांकि उसकी मां बहुत पहले ही इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी हैं.

उसे लगता है कि वह फिर से बच्चा बन गया है और बचपन में नींद खुलने के बाद जैसे बच्चे सबसे पहले अपनी मां को ढूंढते हैं, वैसे ही वह भी अपनी मां को ढूंढने लगता है. वह नर्स से पूछता है कि उसकी मां कहां है, जिस पर नर्स कहती है कि वह बाहर गई है, कुछ देर में आ जाएंगी. बुजुर्ग आदमी को फिर भी शांति नहीं मिलती, वह छोटे से बच्चे की तरह रोना शुरू कर देता है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं. यह इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Video : समुद्र में धूं–धूंकर जल रहा जहाज, आग और धमाके का डरावना वीडियो आया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >