धर्म आधारित जनसंख्या के असंतुलन से होता है देश का बंटवारा, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा

मोहन भागवत: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला संतोष यादव उपस्थित हैं. गौरतलब है कि 1925 में दशहरे के मौके पर ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना हुई थी.

Vijayadashami 2022 : शक्ति शांति का आधार है. उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने आज नागपुर में दशहरा कार्यक्रम के दौरान कही . मोहन भागवत ने कहा कि धर्म आधारित जनसंख्या का असंतुलन एक महत्वपूर्ण विषय है जिसकी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए. जनसंख्या असंतुलन से भौगोलिक सीमाओं में परिवर्तन होता है.

हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पर जोर

मोहन भागवत ने कहा कि आज हिंदू राष्ट्र की अवधारणा की चर्चा हर तरफ हो रही है. कई लोग हिंदू राष्ट्र की अवधारणा से सहमत हैं लेकिन ‘हिंदू’ शब्द से उनका विरोध है. वे हिंदू की बजाय दूसरे शब्द के उपयोग पर बल देते हैं. हमें इस बात से कोई विरोध नहीं है. लेकिन हम हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पर बल देते रहेंगे ताकि स्पष्टता रहे

धर्म आधारित जनसंख्या का असंतुलन एक महत्वपूर्ण विषय

मोहन भागवत ने कहा कि धर्म आधारित जनसंख्या का असंतुलन एक महत्वपूर्ण विषय है जिसकी उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए. जनसंख्या असंतुलन से भौगोलिक सीमाओं में परिवर्तन होता है. इसलिए जनसंख्या का असंतुलन सही नहीं है. उन्होंने कहा कि जन्म दर में अंतर से बल द्वारा धर्मांतरण होता है.


महिलाओं के साथ समानता का व्यवहार करने की जरूरत

मोहन भागवत ने कहा हमें महिलाओं के साथ समानता का व्यवहार करने की जरूरत है. साथ ही हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम महिलाओं को अपने निर्णय स्वयं लेने की स्वतंत्रता दें और उन्हें सशक्त बनायें. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला-पुरुष के बिना समाज का निर्माण संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारा मातृ शक्ति को प्रबुद्ध और सक्रिय बनाने पर हमारा जोर है.

संघ मुख्यालय में शस्त्र पूजा का आयोजन

विजयादशमी की परंपरा अनुसार आज राष्ट्रीय स्वयं संघ के नागपुर स्थित मुख्यालय में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया . इस मौके पर यहां संघ प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित हैं.

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली संतोष यादव मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला संतोष यादव उपस्थित हैं. गौरतलब है कि 1925 में दशहरे के मौके पर ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना हुई थी, उसके बाद से आज तक विजयादशमी पर संघ कार्यालय में शस्त्र पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.


Also Read: Uttarakhand : पौड़ी गढ़वाल में सड़क दुर्घटना, 32 की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >