CJP Protest Viral Video : जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें छोटे-छोटे बच्चे बच्चियां भी सरकार से सवाल करते देखे जा सकते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक बच्ची हाथ में किताब लिए डेमोक्रेसी को लेकर सरकार से सवाल कर रही है.
ये भी पढ़ें : वर्ल्ड मीडिया में CJP आंदोलन: गार्डियन ने कहा- पुलिस कार्रवाई के बाद भी नहीं रुके छात्र, Dawn बोला- विपक्ष के लिए मौका
"मांग रहे जवाबदेही, मिल रही लाठियां"
बच्ची कहती है कि हमें 9वीं क्लास में ही पढ़ाया जाता है कि हमें लोकतांत्रिक शासन क्यों चुनना चाहिए. किताब दिखाते हुए वह कहती है कि पेज नंबर 11 में लिखा है कि
A democratic government is a better government, because it is more accountable form of government.
यानी सरकार का बेहतर फॉर्म एक लोकतांत्रिक सरकार होती है, क्योंकि यह सरकार के जवाबदेह जनता के प्रति जवाबदेह होती है. बच्ची आगे कहती है कि लेकिन सरकार हमें कोई भी जवाबदेही नहीं दे रही. हम उनसे जवाब मांग रहे हैं और वो हमारे ऊपर लाठी चार्ज कर रही है. मार्च और प्रोटेस्ट तक नहीं करने दिया जा रहा. क्या यही होती है लोकतांत्रिक सरकार.
34 दिन से प्रदर्शन जारी
पिछले 34 दिनों से लगातार सीजेपी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन जारी है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग इस आंदोलन का मुख्य मुद्दा है. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कई बार इंटरव्यू में कहा है कि इस्तीफे से एक अकाउंटेबिलिटी तय होगी और सरकार के मंत्रियों में यह डर बैठेगा. जिसके कारण वो अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे.
ये भी पढ़ें : CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
20 जुलाई को उमड़ा जनसैलाब, पुलिस का क्रैकडाउन
सोनम वांगचुक ने आमरण अनशन 28 जून से शुरू किया था. जिन्हें 18 जुलाई को पुलिस द्वारा जबरन अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद आंदोलन और तेज होता गया. वहीं 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च के लिए भारी जनसैलाब उमड़ा था. इस दौरान पुलिस ने निहत्थे युवाओं पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. कई लोग इस क्रैकडाउन में गंभीर रूप से घायल हुए. जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर और कॉकरोच जनता पार्टी के ऑफिशियल हैंडल्स पर भी उपलब्ध हैं.
