पर्ची खोलते ही वसुंधरा राजे के उड़ गए होश? भजनलाल का नाम देख ऐसा था रिएक्शन, वीडियो वायरल

विधायक दल की बैठक में जब मुख्यमंत्री के लिए भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया, तो सभी को हैरानी हुई. वहीं मंच पर मौजूद वसुंधरा राजे का चेहरा भी लटक गया. उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी.

राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर 9 दिन से जारी सस्पेंस खत्म हो चुका है. बीजेपी ने एक बार फिर से अपने फैसले से सबको हैरान करते हुए पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने भजनलाल शर्मा को राज्य का नया कप्तान बना दिया. फोटो सेशन में सबसे आखिरी पंक्ति पर खड़े भजनलाल को जब राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया, तो सबसे बड़ा झटका पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लगा. क्योंकि चुनाव जीतने के बाद उन्हें पूरा भरोसा था कि उन्हें ही राज्य की कमान सौंपी जाएगी. इसके लिए राजे ने राजस्थान से दिल्ली तक परेड़ भी की थी. वसुंधरा राजे का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

पर्ची खोलते ही वसुंधरा राजे के उड़ गए होश

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वसुंधरा राजे एक पर्ची को खोलते ही हैरानी भरी निगाहों से केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह को देखती हैं. दावा किया जा रहा है कि वही पर्ची था, जिसे प्रस्ताव रखने से पहले राजनाथ ने वसुंधरा राजे को सौंपा था. दावा किया जा रहा है कि उसी पर्ची में नये मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नाम था. जिनके नाम का प्रस्ताव बाद में वसुंधरा राजे ने विधायक दल की बैठक में रखा.

सीएम की रेस में कहीं नहीं थे भजनलाल

राजस्थान में बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद मुख्यमंत्री की रेस में वसुंधरा राजे सबसे आगे चल रहीं थीं. इस रेस में सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बाबा बालकनाथ, दीया कुमारी, डॉ किरोड़ी मीणा और ओम माथुर भी चल रहे थे. लेकिन जब वसुंधरा राजे ने भजनलाल के नाम का प्रस्ताव रखा तो सभी हैरान रह गए.

मंच पर भावुक नजर आईं वसुंधरा राजे?

विधायक दल की बैठक में जब मुख्यमंत्री के लिए भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया, तो सभी को हैरानी हुई. वहीं मंच पर मौजूद वसुंधरा राजे का चेहरा भी लटक गया. उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने के बाद जब सभी वंदे मातरम गा रहे थे, तब वसुंधरा राजे का भावुक चेहरा नजर आया. अपने अंदर के भाव को वो छुपा नहीं पा रही थीं. उनका इमोशनल चेहरा साफ दिख रहा था. वसुंधरा का भावुक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >