Vande Metro Train : आपके शहर में भी चलेगी वंदे मेट्रो? जान लें इसकी खासियत

Vande Metro Train : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में वंदे मेट्रो को लेकर अहम जानकारी दी है. जानें इसकी खासियत और कितनी दूरी के लिए चलेगी ये ट्रेन

Vande Metro Train : ट्रेनों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में गुरुवार को अहम जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि ट्रेनों में सामान्य डिब्बों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए करीब ढाई हजार सामान्य कोच के उत्पादन का विचार सरकार कर रही है. केंद्र की मोदी सरकार ने 50 और अमृत ट्रेन के निर्माण का फैसला किया है. रेल मंत्री ने सदन को जानकारी दी कि कि 150 से 200 किलोमीटर की दूरी वाले दो शहरों के बीच वंदे मेट्रो चलाई जाएगी जिसका डिजाइन तैयार किया जा चुका है. वंदे मेट्रो को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है. कुछ लोग इसे वंदे भारत ट्रेन समझ बैठते हैं. तो आईए आपको दोनों ट्रेनों के बीच का अंतर बतलाते हैं…

Vande Metro : वंदे मेट्रो ट्रेन क्या है जानें यहां…

वंदे मेट्रो ट्रेन की बात करें तो ये, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का एक छोटी दूरी का मॉर्डन फॉर्मेट है. इसे लगभग 100-200 किलोमीटर की दूरी के अंदर आने वाले 124 शहरों को जोड़ने के लिए तैयार किया गया है. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तरह ही वंदे मेट्रो ट्रेन भी ऑटोमेटेड है. इसकी खासियत है कि यह बिना लोकोमोटिव इंजन के पटरी पर दौड़ती है. कहा जाए तो, वंदे मेट्रो को ईएमयू ट्रेनों की जगह आने वाले दिनों में ले सकता है.

Read Also : वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन में 23 मिनट पहले पहुंची रांची, लोगों में दिखा सेल्फी का क्रेज

Vande Metro Train की खासियत

  1. वंदे मेट्रो ट्रेनों का लुक और इन्फ्रास्ट्रक्चर अन्य लोकल मेट्रो ट्रेनों से अच्छा है.
  2. ट्रेन का इंटीरियर हाई क्लास सुविधाओं से लैस है जिसमें यात्रियों के बैठने और खड़े रहकर सफर करने की खास व्यवस्था रेलवे की ओर से की गई है.
  3. वंदे मेट्रो ट्रेनों की स्पीड अन्य मेनलाइन ईएमयू की तुलना में ज्यादा होती है. जो खबर सामने आई है उसके अनुसार, इसकी अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रति घंटे की होगी.
  4. वंदे मेट्रो ट्रेनें पूरी तरह से एसी होगी.
  5. वंदे मेट्रो ट्रेनों में ऑटोमेटिक गेट, मोबाइल चार्जिंग सॉकेटके अलावा डिफ्यूज्ड लाइटिंग होंगी.
  6. ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे.
  7. यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें ‘कवच’ ट्रेन एंटी कोलिजन सिस्टम लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >